जनपद में 26 और कोरोना पॉजिटिव, 1408 हुआ आंकड़ा, 23 की मौत

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को शाम 5:30 बजे तक जनपद में 26 नये कोरोना संक्रमित मरीज निकले है| जिससे अब आंकड़ा 1408 हो गया है|
जिला मुख्यालय पर आयी रिपोर्ट में फतेहगढ़ की गीतापुरम कालोनी में 60 वर्षीय वृद्ध और 31 वर्षीय युवक, 10 वर्षीय बालिका, शहर के आईटीआई चौराहा बिजली घर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, कृष्ण बलरामनगर कालोनी निवासी 5 वर्षीय युवती, राजेपुर निवासी 34 वर्षीय महिला, थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कर्बला मार्ग रकाबगंज खुर्द निवासी 5 वर्षीय बालक, 24 वर्षीय युवक, राजेपुर के अमानाबाद निवासी 60 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला है|
फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैया लेन निवासी 3 महिला, 1 युवक, 3 किशोर, बिजली घर फतेहगढ़ के तीन कर्मी, शमसाबाद के मोहल्ला बाग निवासी 1 महिला और 2 पुरुष, याकूतगंज निवासी 45 वर्षीय युवक, शहर के मोहल्ला बढ़पुर निवासी 55 वर्षीय पुरुष, भोलेपुर दुर्गा कालोनी निवासी 28 वर्षीय युवक, आवास विकास निवासी 51 वर्षीय पुरुष, थाना शमसाबाद का 52 वर्षीय पुलिस कर्मी, सीएचसी कमालगंज की 55 वर्षीय अनीता चौहान कोरोना संक्रमित निकली है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि शाम तक कुल 26 पॉजिटिव निकले है | जिससे अब संख्या 1408 हो गयी है| 883 डिस्चार्ज हो चुके है| 404 होम आईशोलेसन में है| 23 की अब मौत हो चुकी है| 398 अभी सक्रिय है|