कांग्रेसियों को जिलाध्यक्ष के घर में पुलिस नें किया कैद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसान बिल के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे कांग्रेसियों को जिलाध्यक्ष के आवास में पुलिस नें कैद कर दिया| दिन पर पुलिस किले बंदी किये रही|
फतेहगढ़ के नेकपुर स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के आवास पर कांग्रेसी एकत्रित हुए| भनक लगते ही फतेहगढ़ पुलिस ने उनके आवास की किलेबंदी कर दी| जिससे कांग्रेसियों का प्रदर्शन घर के भीतर ही सिमट के रह गया| जिलाध्यक्ष नें कहा कि केंद्र एवं राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुलिस प्रशासन के दम पर किसानों का उत्पीड़न कर रही है|  किसान जो अपनी बात को सरकार के सामने रखना चाहता है सरकार उसकी अनदेखी कर रही है|  किसान परेशान है दर दर की ठोकर खा रहा है| तीनों किसान कानूनों में कांट्रैक्ट फार्मिंग की बात की गई है, अनाज के अत्यधिक भंडारण की बात की गई है,  एमएसपी को खत्म करने की बात की गई है|  घर बाहर निकलने के प्रयास में पुलिस नें झडप भी हुई|
जिलाध्यक्ष नें बताया कि उन्हें अम्बेडकर प्रतिमा तक जाकर कार्यक्रम करना था| लेकिन बीती रात में ही पुलिस नें पहरा बैठा दिया था| जिससे कांग्रेसी प्रदर्शन नही कर सके|  पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, राजीव सैनी, रमेश चंद कठेरिया, अभय यादव, अजय कटियार, अनीश सिंह आदि रहे|