पांच वर्ष बाद फिर पेट्रोल पम्प मैनेजर से लाखों की नकदी लूटने का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीते पांच वर्ष पूर्व पेट्रोल पम्प मैनेजर को गोली मार कर नकदी लूटने की घटना के बाद उसी पम्प के मैनेजर के साथ पुन: नकदी लूटने का प्रयास किया| जिससे हड़कंप मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम निविया इटावा-बरेली हाई-पर पर स्थित एमआर फिलिग स्टेशन है| जिसका मैनेजर ओमवीर सिंह पुत्र ओमकार दोपहर बाद लगभग 3:15 बजे लगभग 3 लाख की नकदी लेकर बैंक में जमा करने ले लिए निकला था| लेकिन उसी समय महमदपुर गाँव के निकट पीछे से नीली अपाचे पर सबार होकर दो बदमाश आ गये| मैनेजर ओमवीर सिंह नें बताया कि बदमाशों नें बाइक रोंकने को कहा लेकिन वह बाइक रोंकने को तैयार नही हुआ| उसी दौरान एक बदमाश नें तमंचा निकाल लिया| तमंचा देखकर ओमवीर नें अपनी बाइक महमदपुर गाँव की तरफ मोड़ दी| जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गये| मैनेजर नें अपने मालिक कृष्ण वीर सिंह को घटना की सूचना दी| जिसके बाद थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल शुरू की|
सीसी टीवी खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस हाई-वे के किनारे दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों पर नजर जमाये हुए है| पुलिस सीसीटीवी में आरोपी नजर आने पर उनकी शिनाख्त करके उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का मन बना रही है|
पांच साल पहले मैनेजर को गोली मारकर हुई थी 5.59 लाख की लूट
विदित है कि बीते लगभग 5 वर्ष पूर्व 9 फरवरी 2015 को इसी पम्प पर नौकरी करने वाले मैनेजर अजय कुमार मिश्रा पुत्र विमल कुमार अपने साथी पूर्वी गौटिया निवासी सेल्स मैंन नीलेश कुमार के साथ बैग में 5 लाख 59 हजार रुपये लेकर फतेहगढ़ स्थित बैंक आफ इंडिया में जमा करने के लिए बाइक से निकले| सेल्स मैंन पीछे बैग लेकर बैठा था| तभी पेट्रोल पम्प से कुछ दूरी पर निबिया चौराहे के निकट दो बाइक सबार पीछे से आये और पीछे से ही गोली चला दी|  गोली अजय मिश्रा के पीछे बैठे नीलेश के कान को छूती हुई अजय के दाहिने कंधे में जा लगी| नकाबपोश बदमाशो ने तमंचा लहराते हुए नीलेश से बैग छीन लिया और फतेहगढ़ की तरफ भाग गए| घटना के लगभग 6 महीने बाद पुलिस नें घटना का खुलासा कर दिया था| जिसमे पुलिस नें पुलिस ने जनपद एटा नयागाँव परमनगर हाल पता आवास विकास निवासी इंटर के छात्र शिवम् राठौर पुत्र मुन्नू सिंह राठौर व ग्राम पिथमा निवासी मोहन राठौर को लूटी गयी 5 लाख 59 हजार रुपये की नगदी की जगह केबल 9 हजार की नकदी की बरामदगी दिखायी थी|
उनके पास से एक लाल रंग की टाटा सूमो हरियाणा नम्बर की बरामद हुई है| पुलिस ने दोनों के पास से दो 315 बोर के तमंचे व पांच कारतूस बरामद दिखाये|