आधा दर्जन को मौत के मुंह से निकालने वाले मासूमो को मुफ्त शिक्षा दिलायेगा एफबीएम

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन सामाजिक

FBMफर्रुखाबाद: बीते दिनों पांचालघाट पर गंगा में डूब रहे 6 लोगो को मौत के मुंह से निकालने वाले किशोरों को सम्मानित किया गया| साथ ही साथ विकास मंच ने उनके निशुल्क शिक्षा की भी जिम्मेदारी ली है |

नेकपुर के एसआरकोल्ड स्थित हाल में आयोजित मासिक बैठक में विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल और सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने दोनों किशोरों को बुलाया| जिसमे बड़ी संख्या में विकास मंच कार्यकर्ता भी पंहुचे| बैठक में बुलाये गये दोनों बहादुर किशोर उमैर पुत्र शेरअली और सलीम पुत्र जहाँगीर निवासी सोताबहादूरपुर को दोनों नेताओ ने सम्मानित किया| विकास मंच अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने दोनों को बच्चो की पढाई की पूरी जिम्मेदारी एफबीएम के द्वारा कराये जाने की घोषणा भी की| उन्हें शौर्य पत्र और शाल उढ़ाकर सम्मानित भी किया| मोहन अग्रवाल ने कहा कि विकास मंच दोनों किशोरों के साथ है| उनकी हर सम्भव मदद करता रहेगा| उन्होंने कहा दोनों बच्चों को राष्ट्रपति वीरता पुरुस्कार दिये जाने के लिये पत्र लिखूंगा|

जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने दोनों किशोरों को 21-21रुपये पुरुस्कार में दिये| उन्होंने कहा कि दोनों ने समाज को गंगा जमुनी तहजीब का आईना दिखाया है| उन लोगो को करारा तमांचा दिया है जो लोग धर्म और जातिवाद की राजनीती करते है| वह दोनों बहादुरो के परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे| इसके अलावा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह ने भी दोनों बच्चों को 21-21- सौ का नकद पुरुस्कार दिया गया| वही कम्प्यूटर सेंटर संचालक रविप्रकाश गुप्ता ने मुफ्त कम्प्यूटर का ज्ञान देने की घोषणा की| मुख्य अतिथि अधिवक्ता राकेश चौहान ने कहा कि सलीम और उमैर ने इंसानियत की रक्षा कि है|

इस दौरान नगर अध्यक्ष राहुल जैन, युवा नगर अध्यक्ष, विजय मिश्रा, ब्रजेश दीक्षित, उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, कन्हैया पाठक, मोहित श्रीवास्तव, शिवम दीक्षित, संजीव शर्मा, अंकित गुप्ता, राहुल कश्यप, अनुराग कुमार आदि मौजूद रहे| संचालन आदित्य गुप्ता ने किया |