एक अनोखा गाँव: ना सफाई कर्मी ना सिक्रेट्री!, तालाबो पर दबंगो का कब्जा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

TALAB KBJATALABफर्रुखाबाद:(कमालगंज): विकास खंड कमालगंज के गांवो की दशा ठीक नही है| कुछ माह बाद ही सत्ताधारी लोगो पुन: जनता के बीच जाकर विकास की बात करेगे | लेकिन विकास हुआ कहां यह कोई दिखाने को तैयार नही| विकास केबल जनसभाओ में ही देखने को मिल रहा है| यदि हकीकत को देखना है तो हमे गाँवो की दहलीज पर कदम रखना होगा| तब हमे पता चलेगा कि विकास किस चिड़िया का नाम है | सड़क पर भरा बजबजाता पानी, जिससे परेशान सरकार को कोसती जनता, बिजली का नामो निशान नही| अफसर है कि शिकायत करने के बाद भी जाँच की बात कहकर पीड़ित को फुटबाल बनाकर ही छोड़ते है | अब यदि यैसा रहा तो जब उत्तम गाँव नही बन पा रहा तो प्रदेश क्या ???????

गाँव में विकास का विहंगम द्रश्य यदि आप को देखना है तो विकास खंड कमालगंज व थाना जहानगंज के ग्राम दानमंडी में जाना होगा| वर्तमान में गाँव का प्रधान रामनिवास पुत्र लिख्खा है| प्रधान का कहना है कि अभी तक उसने अपने खाते से एक फूटी कौड़ी नही निकाल पायी| ना ही गाँव में कोई विकास कार्य हुये| उसका आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी अरविन्द यादव है जो कई महिनो से गाँव में आये ही नही|

वही सफाई कर्मी क्यों पीछे रहे | पहले एक महिला सफाई कर्मी मधु देवी तैनात थी और वह भी मुफ्त में सरकार की पगार ले रही थी| जब शिकायत की गयी तो उसे अफसरों ने हटा दिया तबसे एक वर्ष होने को है अभी तक गाँव में झाड़ू नही लगी| सफाई ना होने के कारण नाली बजबजा रही है| उनका कीचड़ व सडा हुआ पानी नाली से होकर लोगो के आंगन में बहने लगा है| प्रधान का कहना है कि तहसील दिवस में डीएम को 7 जून को शिकायत की थी लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवही नही हुई ना ही सफाई कर्मी आया और ना ही सिक्रेट्री| ठीक इसके तीन महीने पहले भी गाँव में सफाई कर्मी के ना आने की शिकायत की थी लेकिन उसका भी कोई असर नही पड़ा| अब हालत आक्रामक है|
गाँव के तालाबो पर दबंगो का कब्जा
दानमंडी में चार तालाब है एक गाँव से थोडा बाहर और तीन गाँव के भीतर चारो पर गाँव के दबंगो ने कब्जा कर रखा है | तालाबो को पाटकर उनके किनारे मकान बना लिये गये| ;लेकिन कोई बोलने वाला नही है | यदि तालाबो को खाली नही कराया गया तो बरसात में भयानक दशा गाँव की हो सकती है|
क्या कहते है जिम्मेदार
डीपीआरओ ग्रीश चन्द्र ने बताया की उन्हें मामले के सम्बन्ध में जानकारी नही थी एक दो दिन के भीतर सफाई कर्मी नियुक्त किया जायेगा |

(मुईद खान कमालगंज संवाददाता)