जिले जेल के 6 बंदियों सहित 24 कोरोना पॉजिटिव, 826 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते रविवार की शाम और सोमबार सुबह आयी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार कुल 24 कोरोना संक्रमित निकले है| जिससे अब आंकड़ा 826 हो गयी है|
रविवार को शाम आयी कोरोना रिपोर्ट में 14 संक्रमित निकले| जिसमे राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कनकापुर निवासी 13 वर्षीय किशोर, शहर कोतवाली के पांचाल घाट निवासी 4 वर्षीय बालक, आवास विकास निवासी 32 वर्षीय युवक, शमसाबाद निवासी 20 वर्षीय युवती, फतेहगढ़ के नेकपुर चौरासी निवासी 27 वर्षीय महिला, इसके साथ फतेहगढ़ के जिला जेल में एक महिला बंदी और 5  पुरुष बंदी व एक 58 वर्षीय जेल कर्मी पॉजिटिव आये है|
इसके साथ ही सोमवार को पुन: 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी| जिसमे विकास भवन की 45 वर्षीय महिला कर्मी, आवास विकास निवासी 32 वर्षीय पुरुष, थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला अवाजपुर निवासी 50 वर्षीय अधेड़, राजेपुर खंड विकास कार्यालय का कर्मी, कमालगंज के 28 वर्षीय युवक, सिबिल कोर्ट फतेहगढ़ के 32 वर्षीय पुरुष, मोहम्मदाबाद के ग्राम मदनपुर निवासी 19 वर्षीय युवती, शांति नगर निवासी 58 वर्षीय अधेढ़ पुरुष, कायमगंज के मोहल्ला चिलांका निवासी 15 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव निकले है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया रविवार की शाम को 14 और सोमवार की सुबह 10 पॉजिटिव निकले है| जिससे आंकड़ा 826 हो गया है| 116 होम आईशोलेशन में है| 16 की अब तक मौत हो गयी है| 232 व्यक्ति अभी संक्रमित हैं|