पूर्व प्रभारी मंत्री चेतन चौहान की श्रद्धांजलि सभा में हर आँख हुई नम

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) क्रिकेट की पिच पर अपने बेहतरीन फुटवर्क से गेंद को वरीयता से खेलने वाले चेतेंद्र प्रताप सिंह चौहान यानी चेतन चौहान ने राजनीति के मैदान में अपने लेग वर्क से जनता पर अपनी पहुंच बनाकर काफी लोकप्रियता हासिल की। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री तथा अपने दौर के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान अब हमारे बीच नहीं है। सैनिक परिवार में बरेली में 21 जुलाई 1947 को यानी देश को आजादी मिलने से चंद रोज पहल जन्मे चेतन चौहान ने देश की आजादी की 73वीं वर्षगांठ पर 73 वर्ष की आयु में अंमित सांस ली। उनकी यादों को संजोकर भाजपा नें श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया| जिसमे हर किसी की आँखे नम थी|
शहर के आवास विकास स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित हुई चेतन चौहान की श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान जी का असमय जाना क्रिकेट इतिहास जगत एवं भारत की अपूरणीय क्षति है| क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा चेतन चौहान सरल मृदुभाषी और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे उनका असमय जाना पार्टी ही नहीं देश के लिए काफी तकलीफ भरा है|
कॉपरेटिव बैंक उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास जगत में  उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है भारत को विश्व कप दिलाने में भी उन्होंने अपना योगदान दिया| जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर नें कहा कि मृदभाषी चेतन चौहान बेहद ही अनुशासित थे। चाहे क्रिकेट का मैदान हो या फिर उनका लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र, वह पूरी तन्मयता से जुट जाते थे। चेतन चौहान ने राजनीति में अपने काम को पूरी वरीयता दी। जिले में प्रभारी मंत्री की भूमिका को भी उन्होंने पूरी तन्मयता के साथ निभाया| उन्हें जनपद क लोग हमेशा याद रखेंगे|
जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संदीप शाक्य, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, जिला मंत्री जय गंगवार, अभय प्रताप सिंह, अंकुर मिश्रा, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|