शक्ति अध्यक्ष व धीरेन्द्र वर्मा विज्ञान भारती के कोषाध्यक्ष मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार को शहर के बढ़पुर स्थित एक होटल में विज्ञान भारती की एक बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया|
विज्ञान भारती की बैठक में डॉ० शक्ति विनय शुक्ला, प्रधान निदेशक सुगंध और सुरस विकाश केंद्र कन्नौज को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। डॉ० अंजना दीक्षित, चिकित्सक, डॉ० एपी सिंह, उप-निदेशक सुगंध और सुरस विकाश केंद्र कन्नौज, संदीप राठौर को उपाध्यक्ष, मनोज चतुर्वेदी, शिक्षक, बेसिक शिक्षा को सचिव, धीरेन्द्र वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता को कोषाध्यक्ष, महेश चन्द्र उपाध्याय, आर्मी स्कूल और डॉ० सुनील कुमार यादव, प्रोजेक्ट एसोसिएट सुगंध और सुरस विकाश केंद्र को संयोजक नियुक्त किया गया। साथ ही साथ विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रकल्प (जिला समन्वयक),एनएएसवाईए विभाग संयोजक और नवाचारिका विभाग संयोजक भी मनोनीत किए गए।आगामी कार्यक्रमों में देश की सबसे बड़ी प्रतिभा खोज परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मंथन, विज्ञान प्रसार (वीपी) और विज्ञान भारती मिलकर कराते हैं की चर्चा की गई। विद्यार्थी विज्ञान मंथन के जिला समन्वयक महेश चन्द्र उपाध्याय और हिमांशु शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष 2022 के लिए 14 समूह समन्वयक बनाए गए हैं जो जिले के 41 विद्यालय समन्वयकों की मदद से इन विद्यालयों में वीवीएम की जानकारी दे रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यायों के प्राचार्यों से भी मुलाकात की जा रही है।विज्ञान भारती के सचिव मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि विज्ञान भारती की संरचना, गत वर्ष हो चुके कार्यक्रम तथा आगामी कार्यक्रमों जैसे स्वतन्त्रता का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा पर विशेष चर्चा की गई। विज्ञान भारती हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को फर्रुखाबाद विभा रत्न से सम्मानित करेगी। वार्ता में धीरेन्द्र वर्मा, पूनम शुक्ला, अमिता पाठक, नवीन शाक्य, आशीष द्विवेदी, स्वीकान्त अग्निहोत्री, चन्द्र किशोर कटियार, विशाल शर्मा और पवन मिश्रा, डॉ० यशवंत सिंह, विश्रम आदि शामिल होंगे|