मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) मार्ग दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों में से एक नें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया| जिसके बाद उसका शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला अम्बेडकर नगर निवासी 22 वर्षीय यश दुबे पुत्र विकास दुबे बीते 31 जुलाई को ओने दोस्त अंचल मिश्रा पुत्र ध्रुव प्रकाश मिश्रा के साथ बाइक से जा रहा था| उसी दौरान नगला दाऊद के निकट मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों बाइक सबार जख्मी हो गये| दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
उपचार के दौरान हालत गंभीर होनें पर यश को कानपुर रिफर कर दिया गया था| जहाँ दोनों का इलाज चल रहा था| रविवार को यश नें जिन्दगी को नो कह दिया|
यश की मौत की खबर आते ही कोहराम मच गया| माँ कीर्ति देवी आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|