अखिलेश पर मुकदमे के विरोध में सपा ने सौपा ज्ञापन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमें के विरोध में सपा नें प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा| सपाईयों नें कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश होंने के कारण वह बौखलाहट में इस तरह के कृत्य कर रही है|
जिला महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में सपा पदाधिकारी कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे| उन्होंने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को सौपा | जिसके बाद सपाईयों नें कहा कि लोकतन्त्र की रक्षा करना हर सरकार का पहला कर्तव्य है| वर्तमान समय में प्रदेश में संवेदनहीन लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाते हुए, व्यापारियों, छात्रों, युवाओं, किसानों, नौजवानों व महिलाओं के हितों, अधिकारों और उनके भविष्य की चिंता से बेखबर सरकार काबिज है| वर्तमान सरकार में स्वतंत्त अभिव्यक्ति की आजादी नही रही|
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश हो रहा है| जिसकी बौखलाहट के चलते सरकार मर्यादाबिहीन निर्णय ले रही है| सपाईयों नें कहा कि बीते दिनों मुरादाबाद भ्रमण के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सरकार के इशारे पर मुकदमा दर्ज कराया गया| जो विधि विरुद्ध, फर्जी, आधार विहीन है| उसे सरकार जल्द वापस ले|
वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र कटियार, युनूस अंसारी, विवेक यादव, पुष्पेन्द्र यादव, सरकार तोषित प्रीत, ओम प्रकाश शर्मा, राघव दत्त मिश्रा, शिशुपाल सिंह, मनोज यादव आदि रहे|