बीस घंटे की हड़ताल के बाद काम पर लौटे एम्बुलेंस चालक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात एम्बुलेंस के पायलट के साथ मारपीट कर उसे छत से नीचे फेंक देंने के बाद एम्बुलेंस के चालकों में आक्रोश पनप गया था| जिसके बाद वह हड़ताल पर चले गये थे| लगभग 20 घंटे बाद वह जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद काम पर लौट गये है| वही दूसरे पक्ष की तरफ से जबाबी तहरीर दी गयी है| लेकिन पुलिस नें अभी तक गिरफ्तारी नही कर सकी है|
शहर कोतवाली के लोहिया कैम्पस में बने छात्रावास में एम्बुलेंस चालक और लखनऊ के क्षय रोग विभाग में प्रधान सहायक अधिकारी के पद पर तैनात एमके सिंह के पुत्र सहित कई युवकों नें एम्बुलेसं चालक को बेहरहमी से मारपीट कर उसे छत से फेंक दिया था| बीती पूरी रात और पूरे दिन एम्बुलेंस चालकों नें हड़ताल कर दी थी| पुलिस नें घटना में एक एमबीबीएस के छात्र सहित चार आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया था| जिनसे पड़ताल चल रही है|
नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य और सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ नें लोहिया कैम्पस आकर हड़ताल कर रहे एम्बुलेंस चालकों से वार्ता की| जिला प्रशासन के कार्यवाही के भरोसे पर फिलहाल हड़ताल समाप्त कर दी|
वही दूसरे पक्ष की तरफ से जबाबी तहरीर वादी वंदना चौहान नें कहा कि कुछ लोग छात्रावास रहते है वह शराब पीकर गालीगलौज कर रहे थे| जब मना किया तो मारपीट की और घर में घुस आये| फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को कल रात से हिरासत लिए हुए है| लेकिन गिरफ्तारी के लिए गुणा-भाग लगा रही है| एमके सिंह ने भी एम्बुलेंस चालकों के खिलाफ ऑन लाइन शिकायत कर गंभीर आरोप लगायें है|
एंबुलेंस जीवनदायिनी संघ के जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह नें जेएनआई को बताया कि हड़ताल फिलहाल समाप्त कर ली है|  चौकी इंचार्ज आईटीआई रविन्द्र निषाद ने बताया कि अभी गिरफ्तारी को लेकर जाँच चल रही है| चार युवक हिरासत में है|