पुलिस चौकी के सामने बैंक को साफ करने का असफल प्रयास! चार जगह चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) बीते दिन ही पुलिस व स्वाट टीम की शातिर गोल्डी से  मुठभेड़ हुई थी| जिसमे अपराधी की टांग में गोली लगी थी| लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र के अपराध औंधे मुंह नही गिर| बीती रात तो पुलिस चौकी के सामने बैंक के ताले तोड़ने का असफल प्रयास किया गया| लेकिन आस-पास के चार घरों के ताले तोड़कर सामान साफ कर दिया गया| जिसने अपराधियों पर पुलिस के इकबाल को साफ कर दिया|
कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर चौकी के ठीक सामने बृजेश कुमार दुबे का आवास है| उनके आवास में ग्रामीण बैंक संचालित और पीछे के हिस्से में बृजेश परिवार के साथ रहते है| बीती रात चोर बृजेश के घर में पीछे से एक बदमाश दाखिल हुई लेकिन उसी दौरान बृजेश की पत्नी ममता जाग गयीं| उन्होंने बदमाश को टोंक दिया| जिसके बाद वह दीवार कूदकर फरार हो गया| बृजेश नें बताया कि सम्भवता चोरों का इरादा बैंक के ताले तोड़ने का था| लेकिन पत्नी के जाग जाने से वह भाग गये| घटना चौकी के सामने होते-होते बच जाने के बाद लोग सकते में हैं |
लेकिन उन्होंने ग्राम उगरपुर निवासी उदय प्रताप सिंह के घर के ताले तोड़े| इसके बाद उनके घर से सामान साफ कर दिया| इसके साथ ही चोरों ने उसी गाँव के सगे भाई अखिलेश सिंह, दिलीप सिंह के घर के ताले तोड़ दिये| उनके घर में भी चोरी को अंजाम दिय| इसके बाद उन्होंने कौशलेन्द्र सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह के घर के भी ताले तोड़ दिये| कुछ लोगों नें पुलिस को तहरीर दी|
मदनपुर चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह नें बताया कि चौकी के सामने बृजेश दुबे के आवास में चोर आये थे| लेकिन वह कुछ ले जा नही सके| अन्य चोरियों की तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी|