खाद्य मंत्री ने गोदाम में परखी राशन वितरण और भंडारण की व्यवस्था

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सीएम योगी के निर्देश पर जनपद राशन गोदामों का निरीक्षण करने पंहुचे खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री रणवीर सिंह नें वस्तु स्थिति को परखा| उन्होंने इशारा किया कि घटतौली किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही की जायेगी|
शुक्रवार को मंत्री नें सांसद मुकेश राजपूत के साथ कायमगंज गल्ला गोदाम पंहुचे| जहाँ उन्होंने भंडारण का गोदाम से मिलान कराया| और रिपोर्ट अपने साथ ले गये| अचानक मंत्री के आने से हड़कंप मच गया| मंत्री ने गहनता से जाँच के बाद बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर उन्होंने गोदाम का निरीक्षण किया है| सीएम के पास शिकायत थी कि गोदाम से कोटेदारों को कम राशन दिया जा रहा है| जिसकी उन्होंने तैयार की है|
फिलहाल निरीक्षण में क्या मिला यह बताने से कन्नी काट गये| इससे पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता व पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार नें निरीक्षण भवन में मंत्री से औपचारिक भेट की|