फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य कर्मी सहित आठ और कोरोना पॉजिटिव, 253 हुई संक्रमितों की संख्या

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में रविवार दोपहर बाद आठ और कोरोना के नये मामले सामने आये है| जिससे संक्रमितों की संख्या 253 हो गयी है|
रविवार को आयी जाँच रिपोर्ट के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया निवासी 52 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली है| शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी 57 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी पुलिस लाइन अस्पताल में तैनात है| उसका लिंजीगंज अस्पताल में सैम्पल लिया गया था| उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गयी है| शहर कोतवाली क्षेत्र के ही मोहल्ला नई बस्ती निवासी 22 वर्षीय युवक, बूरावाली गली निवासी 66 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित पाए गये है|
कोतवाली कायमगंज के रेलवे रोड निवासी 42 वर्षीय युवक, शहर कोतवाली के लोहिया कैप्पस निवासी 37 वर्षीय युवक, कमालगंज के अमानाबाद निवासी 17 वर्षीय  किशोर संक्रमित पाया गया है| शहर कोतवली के पांचाल घाट निवासी 70 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिलीं है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज बताया 8 केस मिले है| कुल 253 संख्या हो गयी है| 170 स्वास्थ्य हो गये है| कुल 75 सक्रिय मरीज है| उन्होंने सभी को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है|