अन्नदाता के घर से नकदी-जेबर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) किसान के घर से नकदी व जेबरात चोरी कर लिये गये| जिसके बाद किसान ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है|

थाना क्षेत्र के रुदायन निवासी रामसिंह पुत्र रामचन्द्र जाटव ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीते 11 जनवरी को शाम 6 बजे वह पानी की भरायी के लिये पैसे लेने आया तो पता चला की घर में चोरी हो गयी है| चोरों ने बक्से में रखा 20 हजार रुपया, एक जोड़ी कुंडल, 1 अंगूठी, सोने की चेन, मंगलसुत्र, आदि जेबरात चोरी कर लिये| मकान बंद है| एक ही मकान में 6 भाईयों के परिवार रहते है|

तहरीर मिलने के बाद पुलिस जाँच में जुट गयी है|