भाजपा विरोधी जनजागरण अभियान चलायेगा सफाई कर्मचारी परिषद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) भाजपा सरकार के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ रहा है| जिसके चलते अब सफाई कर्मी खुलकर भाजपा विरोध प्रचार करने की रणनीति बना ली है| अब भाजपा के खिलाफ प्रचार करने की सफाई कर्मचारी संयुक्त परिषद नें खाका तैयार कर लिया है| इसके साथ ही सपा के पक्ष में प्रचार करेगी|
संगठन के प्रांतीय संयोजक मालिक लाल नागर ने कहा कि भाजपा सरकार सफाई कर्मचारियों के विरोध में कार्य कर रही है| जबकि कोरोना काल में सफाई कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर अपना कार्य करता है| लेकिन सरकार शोषण कर रही है जिसे बर्दास्त नही किया जायेगा| प्रदेश में भाजपा  के विरोध में जनजागरण अभियान चलाया जायेगा| जिसमे भाजपा हटाओं और सपा लाओ का नारा दिया जायेगा|
प्रांतीय अध्यक्ष अमर दीप सैनी, महामंत्री अशोक वाल्मीकि, प्रांतीय उपाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि आदि रहे|