दलित ग्रामीण के घर से नकदी जेबर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

chori1234फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया ढीलाबल निवासी सुनील कठेरिया के घर बीती रात चोरो ने नकदी जेबर चोरी कर लिया| पुलिस ने घटना पर पंहुचकर जाँच की| पीड़ित के भाई ने घटना के सम्बंध में तहरीर दी है|

सुनील कठेरिया वर्तमान में दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा है| उसकी पत्नी पुष्पादेवी अपने दो पुत्र और दो पुत्रियो के साथ घर में रहती है| बीती रात वह अपने बच्चो के साथ घर की छत पर सो रही थी| तभी चोरो मकान के पीछे से छत पर चढ़ गये| उन्होंने जीने से नीचे उतर कर कमरे में लगी कुंडी खोल दी| और बक्से में रखे लगभग 35 सौ रुपये नकद और एक जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल, और बच्चो के जेबरात चोरी कर लिये और फरार हो गये|

सुबह पुष्पादेवी लगभग 3:30 पर शौच के लिये उठी तो नीचे जाकर देखा कि कमरे के दरवाजे खुले पड़े है और बक्से आदि का सामान बिखरा पड़ा है| उसकी चीख निकल गयी| चीखपुकार सुनकर पुष्पादेवी का देवर अनिल कठेरिया और परिवारी सर्वेश कुमार मौके पर आ गये| उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी| सूचना के बाद डॉग स्कोट और पुलिस टीम पंहुची लेकिन डॉग स्कोट किसी नतीजे पर नही पंहुची | घटना के सम्बंध में पुष्पादेवी के देबर अनिल में तहरीर पुलिस को दी| पुलिस जाँच कर रही है|