प्रापर्टी के विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़, लूट का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) प्रापर्टी के विवाद में दबंगों ने घर घुसकर तोड़फोड़ कर दी| उनके ऊपर लूट करने का आरोप भी लगा है| पुलिस पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेर शामू खां निवासी द्वारिका प्रसाद का दुकान पर कब्जे को लेकर ठंडी सड़क निवासी श्रवण कुमार से विवाद चल रहा है| द्वारिका के परिजनों का आरोप है कि रविवार शाम श्रवण कुमार एक दर्जन लोगों को लेकर आये और परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर तोड़फोड़ कर दी| द्वारिका ने लूटपाट करने का आरोप भी लगाया|
रेलवे रोड चौकी इंचार्ज राजीव कुमार नें बताया कि दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद है| मामला कोर्ट में बताया जा रहा है| विवाद हुआ है| लूट की घटना गलत है| दोनों पक्षों को बुलाकर जाँच की जा रही है|