पूर्व विधायक कुलदीप का निर्विरोध सहकारी बैंक अध्यक्ष बनाना तय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कायमगंज के भाजपा पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार का सहकारी बैंक का अध्यक्ष निर्विरोध बनना लगभग तय हो गया है| विरोधी पार्टी के लोगों द्वारा पर्चा दाखिल ना करने से कुलदीप का अध्यक्ष की कुर्सी पर जाने का रास्ता लगभग साफ है|
गुरुवार को सहकारी बैक में नामांकन पत्रों की खरीद और नामांकन दाखिल होनें थे| जेएनबी रोड के निरीक्षण भवन में पूर्व मंत्री अर्चना पाण्डेय, कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, नागेन्द्र सिंह राठौर, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी आदि ने पंहुच कर चुनाव पर अपनी नजर लगा दी|
जिसके बाद कुल 14 संचालन समिति के सदस्य के पदों के लिए कुल 15 लोगों नें नामांकन किये| जिसमे कायमगंज तहसील से वीरेंद्र कठेरिया व कुलदीप गंगवार नें नामांकन किया| सदर तहसील से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भू देव राजपूत, दिनेश चन्द्र मिश्रा, छिबरामऊ से आनन्द किशोर दुबे, अन्य समितियों में शैलेन्द्र सिंह राठौर, व्लाक प्रमुख उमर्दा अजय कुमार व रामपाल ने तिर्वा,व्रत्तिक अर्थशास्त्र नरेश चन्द्र कटियार, अमर सिंह कुशवाह व्रत्तिक बैंकिंग, भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी की माँ रतनेश द्विवेदी नें अमृतपुर तहसील, अरविन्द कुमार त्रिपाठी कन्नौज, यादराम फर्रुखाबाद तहसील सीट, उमेश चन्द्र नें कन्नौज के अन्य सीट से पर्चा दाखिल कर दिया| यह सभी डायरेक्टर पद पर पर्चा दाखिल करने वाले भाजपा नेता या उनके परिजन है| जिससे अब सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार की ताजपोशी होना लगभग तय हो गया है| जिससे उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर है|
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, एएसपी त्रिभुवन सिंह, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, पूर्व चेयरमैंन शमसाबाद विजय गुप्ता, चेयरमैंन कायमगंज सुनील चक, कुंबर पाल, जय गंगवार, रानू दीक्षित, शिवांग रस्तोगी, आदि रहे|