शिवसेना ने घोषित किये कार्यकारिणी के पदाधिकारी

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:शिव सेना की जिला कार्यकारणी का गठन कर संगठन के मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने के निर्देश दिये गये है|
आवास विकास स्थित एक होटल में आयोजित वार्ता इ दौरान शिव सेना के जिला प्रमुख आनन्द विक्रम सिंह विट्टू परमार ने संगठन की जिला कार्यकारणी की घोषणा की| जिसमे जिला उपाध्यक्ष पद पर रवेन्द्र सिंह कुशवाह, विनीत यादव(काका) को मनोनीत किया गया है| जिला सचिव के पद पर संजय प्रताप सिंह, जिला कोष प्रमुख के पद पर सुशील कुमार गुप्ता की ताजपोशी की गयी है|
जिला कार्यक्रम प्रमुख रामप्रताप सिंह को बताया गया है| जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व पंकज वर्मा को बनाया गया है| संतोष गुप्ता ने बताया की संगठन मजबूत होने से जिले में हिंदुत्व को बल मिलेगा| 25 नबम्वर को शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण के लिये चांदी की ईंट लगाकर शिलान्यास करेंगे| जिला प्रमुख ने जल्द पूरी कार्यकारणी गठित करने की बात कही|
संतोष परमार,प्रमोद चौहान आदि ने विचार व्यक्त किये| गौरव तिवारी, श्रीकान्त राजपूत, विकास कटियार, गौरव सोमवंशी, अमन कुमार सानू तिवारी आदि रहे|