अबैध खनन कर रहे 5 ट्रैक्टर एक जेसीबी को पकड़ा

CRIME POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर बीती रात 5 ट्रैक्टर व एक जेसीबी पकड़ ली| जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप है|
जनपद में खनन का बाजार अपनी जड़ें जमीन से पाताल तक जमाए हुए है| पुलिस और जिला प्रशासन लाख अपनी पीठ ठोंके लेंकिन माफिया अपनी मनमानी कर ही रहा है| बीती रात जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को किसी नें सूचना दी की थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर के निकट गंगा किनारे खनन हो रहा है| जिस पर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गयी| पुलिस ने मौके से 5 ट्रैक्टर और एक जेसीबी पकड़ ली| आधा दर्जन ट्रैक्टर माफिया भगा ले गये| राजेपुर कस्बा रामगंगा सवलपुर गंगा किनारे चाचूपुर में खनन माफिया दिन-रात जमीन में खुदाई करते है| लेकिन पुलिस को भनक नही| यह कहने की बात है| पुलिस ने मौके पर जाकर 5 ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पकड़ लिया| जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन निरीक्षक राजीव रंजन मौके पर पंहुचे और जाँच की| उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जायेगी|