सब्जी विक्रेताओं सहित चार और कोरोना पॉजिटिव, 130 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में गुरुवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मिले| जिसमे दो सब्जी विक्रेता भी शामिल है|
बुधवार आयी रिपोर्ट में शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्ला जटवारा निवासी 23 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आयी है| वह लोहिया अस्पताल में भर्ती है| जिससे लोहिया अस्पताल में फिर से संकट के बादल छा गये है| पता चला की मीना का लोहिया में सीजर आपरेशन हुआ था| जिसके बाद वह पॉजिटिव आयी है|
वहीं मोहल्ला नितगंजा निवासी 25 वर्षीय व 20 वर्षीय युवक घुमना पर सब्जी बेचते है| दोनों पॉजिटिव निकलने है| शमसाबाद के नगला सहाय निवासी 12 वर्षीय किशोर का बीते 15 जून को मनीषा नर्सिंग होम में आंत उलझने का आपरेशन हुआ था| 23 जून को वह सैफई में भर्ती किया गया| उसकी सैफई में ही जाँच हुई|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि गुरुवार को 4 कोरोना पॉजिटिव निकले है|