व्यापार मंडल को एक साल बाद नजर आयी रेलवे रोड़ की समस्या

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग एक साल से अधिक समय से रेलवे रोड़ पर नाली का निर्माण कार्य चल रहा है| व्यापारियों का करोड़ो का नुकसान भी हुआ| मामले के एक साल गुजर जानें के बाद रेलवे रोड़ के नाला निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण करनें की मांग व्यापार मंडल नें मीडिया के माध्यम से की है| इसके साथ और समस्याओं को भी रखा|
फतेहगढ़ में सर्वेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बाबी नें पत्रकारों को बताया कि नगर में जाम की समस्या है| जिससे निजात मिलना चाहिए| इसके साथ ही बताया कि नगर में लगभग 20 हजार से ई-रिक्शा है जिसमे से केबल 2 हजार का ही पंजीकरण है| लिहाजा सभी ई-रिक्शा का पंजीकरण कराया जाये| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे रोड़ पर हो रहे नाला निर्माण का कार्य जल्द कराया जाये इसके साथ ही विद्युत पोल भी ठीक से व्यवस्थित हों| जीएसटी व खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं| जिसे बंद करनें की मांग की| व्यापारियों नें खाद्य सामग्री की जाँच के लिए जनपद स्तर पर एक जाँच लैब बने जिससे व्यापारी उसमे जाकर अपने खाद्य पदार्थ की जाँच कराकर बिक्री कर सके| इससे ग्राहकों को भी सुबिधा होगी| व्यापार मंडल गलत काम करनें वाले व्यापारियों के साथ नही है | जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस अंसारी, नगर अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी, अनिल उर्फ लाल कनौजिया, अरविंद गुप्ता आदि रहे|