जनपद में 10 और कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव, आंकड़ा 126 पर पंहुचा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) जनपद में कोरोना का बम धमाका करता जा रहा है|  बुधवार को कोरोना की 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी| जिसमे दो की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है|
बुधवार को आयी रिपोर्ट के अनुसार कोतवाली कायमगंज के पाठक मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय युवक व 9 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव आया है| ग्राम लोधीपुर निवासी 3 वर्षीय बालिका भी पॉजिटिव निकली|
थाना कमालगंज के ग्राम मॉडल शंकरपुर निवासी तीन सगे भाई 10 वर्षीय, 14 वर्षीय किशोर, 7 वर्षीय के साथ ही 28 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आयी है| यह कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आये थे | इस समय एमएसडी सेंटर में भर्ती है|
कोतवाली फतेहगढ़ के दुर्गा कालोनी निवासी 52 वर्षीय अधेड रोडबेज बस में कंडेक्टर थे| बीते 20 जून को उनकी मौत हो गयी थी| फतेहगढ़ के बुढनामऊ निवासी 42 वर्षीय सेना में नौकरी करते है| इस समय एमएच में भर्ती है |उनकी जाँच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी| इसके साथ ही उनके पिता डिग्री कालेज के सेवानिवृत लिपिक 65 वर्षीय की बीते दिन मौत हो गयी थी| उनकी भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने जेएनआई न्यूज को बताया की अब कुल मरीज 126 हो गये है| 58 मरीज डिस्चार्ज हो गये है| अब तक आधा दर्जन की मौत भी हो चुकी है| सक्रिय केस 62 है|