पोस्टमार्टम में नही खुल सका अनामिका! की मौत का राज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग 6 दिन पूर्व गायब हुई अनामिका का कथित कंकाल गंगा में मिलने के बाद पोस्टमार्टम में भी पता नही चल सका कि आखिर मौत कैसे हुई| शव किसका है इसकी पुष्टि के लिए अब पुलिस डीएनए टेस्ट भी करा सकती है| जबकि परिजन उसकी शिनाख्त अनामिका के रूप में कर चुके है|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुसमापुर निवासी सुरेन्द्र पाल कि 17 वर्षीय पुत्री अनामिका 10 सितम्बर की देर रात घर की दूसरी मंजिल से रस्सी के सहारे उतर कर लापता हो गयी| घर के निकट ही गंगा के किनारे उसका लोअर, शर्ट व चप्पले रखे मिले|
बीते दिन परिजनों नें खुद ही काम्बिंग कर कमालगंज के निकट एक महिला का कंकाल पड़ा मिला| जिसकी शिनाख्त परिजनों नें अनामिका के रूप में थी| पुलिस नें कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| बुधवार को डॉ० सोमेश अग्निहोत्री नें शव का पोस्टमार्टम किया| सूत्रों के अनुसार कंकाल के पैरो में कुछ मांस रह गया था और पूरा कंकाल ही था| लेकिन चिकित्सक ना ही यह पता लगा सके की आखिर उसकी मौत कैसे हुई और शरीर पर मांस ना होनें पर उसका अनामिका होनें का पता चिकित्सीय रूप से नही लग सका| फिलहाल चिकित्सक नें उसकी पसलियों के टुकडे सुरक्षित किये है| जिन्हें पुलिस यदि जरूरत समझेगी तो डीएनए के लिए भेज सकती है| जिससे यह पता चलेगा कि आखिर कंकाल वास्तव में अनामिका का ही था| फिलहाल परिजनों नें कंकाल अनामिका का ही होनें की पुष्टि की है|
राजेपुर थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद नें बताया कि परिजनों नें कंकाल की शिनाख्त खुद ही की है| लिहाजा यदि परिजन डीएनए की मांग करेंगे तो पुलिस डीएनए करा करायेगी|