कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे की शिकायत पर दौड़ी पुलिस

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत मिलते ही पुलिस व नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नबाब दिलाबर जंग निवासी राशिद खां पुत्र जुम्मन खां ने पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से शिकायत की| जिसमे कहा कि वह वक्फ संख्या 313 का वर्तमान समय में सचिव है| यह भूमि कब्रिस्तान में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है| जिस पर माया वाथम पुत्री लल्लू वाथम, सुधीर व विक्रम पुत्र कमलेश चौकी इंचार्ज तिकोना दीपक त्रिवेदी के संरक्षण में उस कब्रिस्तान की भूमि पर अबैध कब्जा कर दीवार निर्माण करा रहे है| इसका वाद सीआरपीसी की धारा 145 के तहत नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दर्ज कराया गया है|
मौके पर मामले की जाँच करने नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य और सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, ईओ रश्मि भारती,  इंस्पेक्टर वेदप्रकाश पाण्डेय, करने पंहुचे| अधिकारियों ने पड़ताल की| जाँच में अधिकारियों नें शिकायत को सही नही पाया और उन्होंने निर्माण कार्य शुरू करा दिया|
नगर मजिस्ट्रेट नें जेएनआई को बताया कि कब्रिस्तान की भूमि पर दीवार नही बनायी जा रही है| कब्रिस्तान और निर्माण कार्य के बीच एक आम रास्ता है| जाँच में शिकायत गलत मिली|