अपडेट: जिले के कोरोना का आंकड़ा 60 पर पंहुचा, 4 का इजाफा

कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में कोरोना का संक्रमण अब अर्द्धशतक पूरा कर शतक की तरफ बढ़ चला है| शुक्रवार को सुबह इसकी संख्या 58 हो गयी थी| लेकिन शाम होते होते संख्या 60 पर पंहुच गयी| शाम को दो और कोरोना पॉजिटिव निकले|
शुक्रवार को सुबह जिला प्रशासन नें दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से संख्या 58 होंने की पुष्टि हुई| वही मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला नादी निवासी प्रवासी 30 मई को जुखाम, बुखार खांसी होनें से मौत हो गयी थी| जिसके बाद उसके 11 परिजनों को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन कर दिया गया था| उनके नमूने भी लिए गये थे| जिसमे से एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली थी| मृतक अहमदाबाद से लौटा था| इसी परिवार का युवक भी बीती रात आयी जाँच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है|
कायमगंज क्षेत्र के ग्राम मिलकिया निवासी वीरेंद्र बीते 6 जून को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन किए गए थे| वह गाजियाबाद से आया था| 8 जून को उसका सैंपल लिया गया था| वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला|
वही शाम को दो और कोरोंना पॉजिटिव आने पर अब संख्या कोरोना पॉजिटिव की संख्या 60 हो गयी है| जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और जरूरत पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है|