श्रमिक विरोधी रवैया अपना रही यूपी की योगी सरकार: कांग्रेस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा जेल भेजने के बाद भड़की कांग्रेस थमने का नाम नही ले रही| लगातार सरकार पर जुबानी हमला किया जा रहा|
सोमवार को फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर पंहुचे यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिले के प्रभारी कनिष्क पाण्डेय सरकार पर हमला बोला| उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लॉक डाउन में लगभग 1 करोड़ लोगों तक मदद पंहुचायी है| लेकिन प्रदेश की योगी सरकार श्रमिक विरोधी कार्य करने पर उतारू है| सरकार ने मजदूरों की आबाज बुलंद करने वाले प्रदेश अध्यक्ष अजय उर्फ़ लल्लू को जेल में अपना तानाशाही रवैया अपनाने हुए जेल में डाल दिया| लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नही है| यूपी सरकार कांग्रेस को सेवा कार्य भी नही करने दे रही है|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें कहा कि कांग्रेस महा रसोई के माध्यम से भोजन वितरित कर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग करती है| इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, अनुपमा शर्मा, रमेश कठेरिया, सोनी दीक्षित आदि रहे|