गोवंश आश्रय स्थल में चरही खाली देख चढ़ा डीएम का पारा

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने गोवंश आश्रय स्थलों के साथ ही साथ सामुदायिक रसोई का औचक निरीक्षण किया| इस दौरान उन्हें गोवंश आश्रय स्थल की चरही में चारा नही मिले| जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
सोमवार को डीएम नें नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में संचालित सामुदायिक रसोई काऔचक निरीक्षण किया| किचन में बेहतर साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिये| उन्होंने भोजन की गुणवत्ता देखी| इसके साथ ही उन्होंने स्थाई गोवंश आश्रय स्थल नगर पंचायत मोहम्मदाबाद, स्थाई गोवंश आश्रय स्थल नगला बाग रठौरा, स्थाई गोवंश आश्रय स्थल दहलिया मोहम्मदाबाद का भी औचक निरीक्षण किया| इस दौरान उन्हें नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के स्थाई गोवंश आश्रय स्थल में बनी चरही में चारा, भूसा नही मिला| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| गोवंश हेतु भरण पोषण की पर्याप्त व्यवस्थाए कराने के निर्देश दिये|
बाग रठौरा में निरीक्षण के दौरान सोलर पम्प का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये| दहलिया के स्थाई गोवंश आश्रय के परिसर को मनरेगा से समतल कराने के निर्देश दिये| चरागाह की कुछ जमीन पर कब्जा हटावाने के निर्देश एसडीएम सदर अनिल कुमार को दिये|