डीएम के आदेश पर पालिका नें तोड़ा अबैध निर्माण, हंगामा

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका के द्वारा बनायी जा रही सड़क के रास्ते में आ रहे अबैध निर्माण को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह आदेश के बाद पालिका की जेसीबी ने पलक झपकते ही गिरा दिया| इस दौरान गृह स्वामी के पुत्र ने हंगामा किया तो पुलिस नें उसे हिरासत में ले लिया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के रखा तिराहा बनखडिया में सूबेदार सिंह का मकान है| मकान के आगे उन्होंने गेट लगाकर शौचालय आदि बना रखे थे| पालिका नें बीते दिनों 70 मीटर लम्बी और 5 मीटर चौड़ी 5 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का वजट मंजूर किया था| लेकिन जब माप की गयी तो पता चला कि सूबेदार सिंह नें पालिका की भूमि पर अबैध कब्जा कर अतिक्रमण कर रखा है|
बीते दिन पालिका कर्मी जब अतिक्रमण हटवाने गये थे तो ग्रामीणों नें विवाद कर दिया था| गुरुवार को पुन: ईओ रश्मि भारती पालिका कर्मियों और पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुची और अबैध निर्माण तुड़वा दिया| अबैध कब्जेदार सूबेदार सिंह की पत्नी राजकुमारी नें बताया कि उन्हें नगर पालिका नें कोई नोटिस भी नही दिया|  जेसीबी के द्वारा अबैध निर्माण तोड़ने के दौरान सूबेदार का पुत्र रामकुमार भड़क गया| उसने हंगामा कर दिया| जिसके बाद पुलिस नें उसे हिरासत में ले लिया|
अधिशाषी अधिकारी रश्मि भारती नें जेएनआई को बताया कि डीएम के आदेश पर अतिक्रमण हटाया गया है| अबैध कब्जा करने की शिकायत जिलाधिकारी से की गयी थी|