काम ना मिलने पर भड़के मजदूरों ने फाबडा लेकर व्लाक में काटा गदर

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) गाँव में प्रधान के द्वारा काम ना देनें का आरोप लगाकर भड़के ग्रामीण विकास खंड कार्यालय पंहुचे| उन्होंने हंगामा किया| जिसके बाद बीडीओ के भरोसे पर वह वापस लौट गये|
विकास खंड के ग्राम बझेरा मलिक पट्टी निवासी तकरीबन आधा सैकड़ा ग्रामीण फाबडा और तसला लेकर विकास खंड कार्यलय आ घमके| उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान रामभरोसे काम के बदले पैसा नही दे रहे है| बड़ी संख्या में ग्रामीणों के आने की सूचना एडीओ पंचायत निरंजन त्रिवेदी मौके पर आये मजदूरों को समझाने का प्रयास किया| लेकिन वह नही माने| जिसके बाद बीडीओ राजेश बघेल आ गये| उन्होंने मजदूरों को शुक्रवार से काम मिलने का भरोसा दिया| उन्होंने कहा कि जिन प्रवासी मजदूरों के पास जॉब कार्ड नही है वह अपना आधार कार्ड जमा करा दें| ताकि उन्हें काम मिल सके|
बीडीओ नें जेएनआई को बताया कि मामले की जाँच करायी जायेगी| यदि मजदूरों की शिकायत सही हुई तो कार्यवाही की जायेगी|