एक ही रात में दो घरों में चोरों ने किये हाथ साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) एक रात में दो घरों में ताले तोड़कर नकदी व जेबरात चोरी कर लिए गये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर है|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम बंजरिया अजमतपुर निवासी राज कुमार पुत्र श्याम लाल व सुरेश सिंह पुत्र अजुद्दी प्रसाद के घर पास-पास है| बीती रात चोर उनके घरों में दाखिल हुए और राजकुमार के घर से 15 हजार नकद और जेबरात व सुरेश के घर से 45 हजार नकद और जेबरात चोरी कर लिये और चोर फरार हो गये|
घटना के सम्बन्ध में पुलिस क तहरीर दी गयी है| पुलिस पड़ताल कर रही है|