गौशाला में ना दाना ना पानी, खफा डीएम नें ईओ से किया जबाब-तलब

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने नगर पंचातय कमालगंज में बनी गौशाला का औचक निरीक्षण किया| जिससमे खामियां मिलने पर ईओ से जबाब तलब किया गया है|
बुधवार को डीएम के निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 39 गौवंश मिले| जिन्हें पर्याप्त दाना नही मिल रहा था| डीएम नें प्रतिगौवंश 500 ग्राम दाना देनें के निर्देश दिये| गौवंशों के लिए दाना और मिनरल वाटर भी नही मिला| इसके साथ ही पेयजल की व्यवस्था भी ठीक नही पायी गयी|
डीएम नें निर्माणाधीन पानी की होद में पेयजल की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए| गौशाला में अव्यवस्थाएं देख डीएम नें नाराजगी व्यक्त की| इसके साथ नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी मुन्ना लाल से जबाब-तलब किया है|
भूसा घर का टीन सेड ठीक कराने के निर्देश
जिलाधिकारी नें कमालगंज के स्थाई गोवंश आश्रय स्थल सिंधोलीका भी निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने भूसा घर के टीन सेड को ठीक कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल को दिये| गौशाला व चरागाह की जमीन के चारों ओर सहजन के पौधों से सघन वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये|
इसके साथ ही जिलाधिकारी नें नगर पंचायत कमालगंज में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण कर भोजन गुणवत्ता को जांचा| इसके साथ ही जेएसएम पब्लिक स्कूल कमालगंज क्वॉरेंटाइन सेन्टर का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये|