अपडेट: मुख्यमंत्री की कार के आगे लेटे भाजयुमो कार्यकर्ता,तीन पर गाज

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: सीएम योगी आदित्यनाथ की कार के आगे भाजयुमो नेता लेट गये| जिससे पुलिस व जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल गये| जिसके बाद उन्हें पुलिसकर्मियों ने उठा लिया| उसके पास से ही सीएम गुजर गये लेकिन उनकी मुलाकात नही हो सकी| कार्यकर्ताओं ने डीएम, एसपी व जिलाध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाये| जिसके बाद पार्टी ने तीन पर कार्यवाही की है|
जिस समय सीएम योगी आदित्यनाथ निरीक्षण भवन पंहुचे| तो भाजयुमो कार्यकर्ता अजीत महाजन, शशांक शेखर मिश्रा, रवि ठाकुर, रानू दीक्षित आदि मिलने पंहुचे| लेकिन इससे पूर्व ही निरीक्षण भवन का गेट बंद कर दिया गया| इससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये| उन्होंने गेट पर ही बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी| जिससे जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया| तकरीबन 15 मिनट तक सीएम निरीक्षण भवन में बैठे| उसके बाद वह जाने के लिये निकले|
लेकिन मुख्य गेट पर भाजयुमो कार्यकर्ता धरने पर बैठे थे| जिसके चलते जिला प्रशासन ने पीछे के गेट से उनकी कार निकाली| सीएम को निकलता देख अजीत महाजन अन्य कार्यकर्ता सीएम के काफिले के आगे लेट गये| यह देखकर जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल गये| उन्होंने तत्काल पुलिस के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाया और काफिला गुजर गया| कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, डीएम मोनिका रानी,एसपी अतुल शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की|
जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया सरकारी कार्यक्रम था| पार्टी का कार्यक्रम नही था| लेकिन उसके बाद भी अनुशासन तोड़ा गया| जिसके चलते जिला प्रभारी प्रकाश पाल की संस्तुति से अजीत महाजन, गोपाल राठौर व शशांक शेखर मिश्रा को पार्टी ने पद मुक्त कर दिया है| वही अन्य कार्यवाही के लिये पार्टी जाँच कर कार्यवाही करेगी|
गोपाल राठौर पद मुक्त नहीं
जिलाध्यक्ष ने खबर का प्रकाशन होने के बाद बताया की पार्टी नेताओं से पता चला है की गोपाल राठौर मौके पर नहीं थे इस लिए उनकी कार्यवाही वापस ले ली गयी है| केबल शशांक शेखर मिश्रा व् अजीत महाजन के खिलाफ ही कार्यवाही हुई है|
वही पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत महाजन ने बताया की जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह अपने पद का दुरपयोग कर कार्यकर्ताओं का शोषण कर रहे है| बीते दिनों जब शशांक शेखर मिश्रा धरने पर बैठे थे तब जिलाध्यक्ष ने कहा था की वह पार्टी के कार्यकर्ता नही है| तो फिर आज किस पद से हटा दिया| भाजयुमो कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के व्यवहार से आहात है| कल मंडल व जिला स्तर पर कार्यकर्ता इस्तीफा देंगे|