लोहिया फ्लू कार्नर पर मरीजों की कतार, सीएमएस का आदेश तार-तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) नगर आवास विकास स्थित डॉ० राममनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहे फ्लू कार्नर को लेकर सीएमएस का आदेश बेअसर दिख रहा है| आदेश के बाद भी सम्बन्धित चिकित्सक समय से नही बैठ रहे| जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है|
लोहिया अस्पताल में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सर्दी, खांसी व बुखार संभावित मरीजों के लिए अलग से फ्लू कार्नर (कोरोना स्क्रीनिंग) की ओपीडी संचालित की गयी है| जिसमे इलाज के लिए दूर दराज से सैकड़ों की संख्या में मरीज पंहुच रहे है| लेकिन उन्हें कोरोना स्क्रीनिंग के लिए घंटों लाइन में खड़े होकर चिकित्सकों या सम्बन्धित स्वास्थ्य कर्मियों के आने का इंतजार करना पड़ रहा है| यह समय आज नई नही है| मरीज आये दिन स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी का दंश झेल रहे है|
फ्लू कार्नर में ओपीडी के चिकित्सकों की डियूटी है| लेकिन निर्धारित समय से चिकित्सक ना बैठने पर मरीज भीषण गर्मी में परेशान होते है| जिले में कोरोना के 26 केस आ चुके है| इसके बाद भी फ्लू कार्नर पर थर्मल स्क्रीनिंग में समय पर नही किया जा रहा है| बीते 19 मई को सीएमएस डॉ० एसपीसिंह नें आदेश भी जारी किया| जिसमे साफ़ कहा कि फ्लू कार्नर पर जिन स्वास्थ्य कर्मियों की डियूटी लगी है वह प्रति दिन 8:30 बजे से फ्लू कार्नर पर आने वाले रोगियों की स्क्रीनिंग करें| दोषी पाए जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के साथ ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा| लेकिन आदेश के आठ दिन बाद भी उसका अनुपालन नही हो रहा है| जिससे मरीजों को समस्या हो रही है| जेएनआई टीम ने जो फोटो लोहिया अस्पताल से ली वह लगभग 9:45 बजे की है| जिसमे भीड़ चिकित्सकों का इंतजार कर रही है|
लोहिया अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० एसपी सिंह नें जेएनआई को बताया कि उन्होंने आदेश किया है| फ़िलहाल आज वह बाहर है| गुरुवार से फ्लू कार्नर पर शिंकजा कसा जायेगा|