कांग्रेसियों ने सौंपा श्रमिकों के लिए एक हजार बसों को चलाने का मांग पत्र

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics-BJP Politics-CONG. जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाने के लिए की किये गये चौथे लॉक डाउन के बाद भी प्रवासी मजदूरों का आना-जाना जारी है| जिनकी मदद के लिए कांग्रेस ने हाथ बढ़ाये है| कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सीएम योगी आदित्यनाथ को  सम्बोधित ज्ञापन देकर प्रदेश में एक हजार बसें चलाये जाने की अनुमति देनें की मांग की है|
दरअसल कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा योगी सरकार को एक हजार बसें पैदल चल रहे श्रमिकों के लिए चलाये जाने की मांग की थी| लेकिन अभी योगी सरकार नें कांग्रेस महासचिव की मांग पर विचार नही किया| जिससे जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें कांग्रेसियों के साथ जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह से भेट कर उन्हें मांग पत्र सौपा और बसें चलाये जाने की अनुमति सीएम योगी आदित्यनाथ से मांगी है| जिलाध्यक्ष नें कहा है कि मांग के बाद 5 सैकड़ा बसें यूपी व राजस्थान की सीमा पर खड़ी रही| लेकिन उन्हें अनुमति नही मिली|
इस दौरान जिला कोऑर्डिनेटर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अभय यादव, पूर्व प्रदेश सचिव  कौशलेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, रमेश चंद कठेरिया ,राकेश सागर ,राजेन्द्र नरायन मिश्रा,संजय राठौर आदि रहे|