कमालगंज में महिला सहित पांच और कोरोना पॉजिटिव, 18 हुई संख्या

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार देर शाम आयी कोरोना की रिपोर्ट में पांच और पॉजिटिव निकलने से हड़कंप है| जिसमे से एक महिला भी पॉजिटिव मिली है| सभी को उपचार के लिए भेजा गया है|
विकास खंड कमालगंज के गाँव राजेपुर सराय मेदा में पूर्व में आठ मरीज कोरोना पॉजिटिव निकल चुके  है| रविवार देर शाम आयी रिपोर्ट में एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया| इसके साथ राजेपुर सराय मेंदा में अब पॉजिटिवों की संख्या 9 हो गयी है| जबकि यही के गाँव गंगाइच में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले है| जिससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 18 हो गयी है| 13 पूर्व में संक्रमित मिल चुके है|
इससे पूर्व फर्रुखाबाद शहर में तीन, शमसाबाद में एक कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है |