नही बनी बात: डीएम से वार्ता के बाद आंदोलन को आगे धार देंगे लेखपाल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) दिब्यांग लेखपाल आशुतोष पाण्डेय की पिटाई का मामला तुल पकड़ रहा है| कोतवाली में 7 घंटे प्रदर्शन के बाद भी कोई निष्कर्ष नही निकला| जिसके बाद लेखपाल कोतवाली से आक्रोशित होकर चले गये| सोमबार को वह जिलाधिकारी से वार्ता के बाद ही आंदोलन की रूप रेखा तय करेंगे|
रविवार को दोपहर 3 बजे से शहर कोतवाली में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नेतृत्व में लेखपाल के साथ मारपीट का विरोध किया गया| तकरीबन रात 9 बजे तक विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी होती रही| लेकिन कोई भी परिणाम सामने नही आया| अधिकारी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा लिखने को तैयार नही| लेखपाल बिना कार्यवाही के आंदोलन खत्म करने को राजी नही| इस खिचड़ी को पकाने के लिए लगभग 7 घंटे कोतवाली में पुलिस और लेखपालों में नूरा कुश्ती चली| लेकिन बाद में परिणाम संतोष जनक नही आया तो लेखपाल आगे आंदोलन की रणनिति बनाये जाने की बात कहकर चले गये|
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष सैयद मीर खां नें बताया कि कोतवाली में उनकी मांग नही मानी गयी| अब वह सोमवार को जिलाधिकारी नें वार्ता करके कार्यवाही की मांग करेंगे| यदि मांग नही मानी गयी तो आगे की रणनीति बनायी जायेगी|