सपा व कांग्रेस ने भी किया लौह पुरुष को याद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-CONG. सामाजिक

फर्रुखाबाद:सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सपा व कांग्रेस ने भी उन्हें याद कर उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया| वही कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।
शहर के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय में पूर्व उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री रहे बी सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती महेंद्र कटियार के नेतृत्व में आयोजित| किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने कहा की भाजपा का प्रयास है कि सरदार पटेल की मूर्ति बनाकर उनको कैप्चर कर लेगी| लेकिन जनता गुमराह नही होगी| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि सरदार पटेल अपने विचारों के पक्के थे| महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा की सरदार जी सर्वसमाज की बात करते थे| पटेल ने सभी समाज को एक जुट करने का काम किया|
जिला महासचिव मंदीप यादव ने कहा की सरदार पटेल के जीवन से हमे प्रेरणा लेने की जरूरत है| कार्यक्रम प्रभारी महेंन्द्र कटियार ने कहा की देश की आजादी में सबसे बड़ा योगदान सरदार पटेल का था| लेकिन यह देश का दुर्भाग्य की उनकी मौत के 41 वर्ष बाद उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया| पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव आदि ने भी विचार रखे| इस दौरान अनिल मिश्रा, विवेक यादव, संजू तिवारी,नवरंग सिंह, युनुस अंसारी,सरदार तोषित प्रीत अनिल श्रीवास्तव,बंटी यादव आदि रहे|
काँग्रेस ने लौह पुरुष की जयंती व आयरन लेडी की पुण्यतिथि बनायी
कांग्रेस ने पटेल पार्क में सरदार पटेल की प्रतिमा का माल्यार्पण किया| वही इंडिया गाँधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गयी| जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि पूर्व उपप्रधानमंत्री सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश के लिये अनमोल है| उन्होंने बताया की सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री थे| वही इंदिरा ने देश हित के अनेको कार्य किये|
प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि हमे सरदार पटेल व इंदिरा गाँधी जैसा निर्भीक बनने की जरूरत है| नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, पुन्नी शुक्ला, डॉ० पीएन सक्सेना आदि ने भी विचार व्यक्त किये|
इस दौरान रमेश कठेरिया, प्रभात कटियार, विमलेश कुमार, कुशपाल राजपूत, सत्यम अग्निहोत्री, अरुण दुबे आदि रहे|