भाई से विवाद में छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मेरापुर प्रतिनिधि) भाई के साथ हुए विवाद से खफा होकर छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| जिससे कोहराम मच गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरा|
थाना क्षेत्र के पखना निवासी 16 वर्षीय आकांक्षा पुत्री धीर सिंह चौहान राजेन्द्र नगर स्थित एक कालेज में कक्षा 11 की छात्रा थी| सुबह आकांक्षा का किसी बात को लेकर भाई पवन से विवाद हो गया| जिससे छात्रा आक्रोशित हो गयी| उसने जीवन लीला समाप्त करने का फैसला कर लिया| जिसके बाद उसने घर के कमरे में ही चारपाई पर चढ़कर छत के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा ली| परिजनों को जब जानकारी हुई तो कोहराम मच गया| परिजनों नें कमरे का दरबाजा तोड़कर आकांक्षा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी| पिता ने पुलिस को सूचना दी|
घटना की सूचना मिलने पर सीओ राजवीर सिंह गौड़, थानाध्यक्ष आर के रावत फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| दारोगा उदय सिंह यादव ने पंचनामा की कार्यवाही की|
थानाध्यक्ष आर के रावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| जाँच की जा रही है|