बड़ी खबर: फर्रुखाबाद में कोरोना की दस्तक, एक कोरोना पॉजिटिव

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद प्रतिनिधि) आखिर वही हुआ जिसका डर था| मुम्बई से टैम्पों से आया एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है| जिससे जिला प्रशासन में खलबली मच गयी| प्रशासन नें पूरे क्षेत्र को हॉटस्पॉट बना दिया गया है|
दरअसल थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित मीरा दरवाजा निवासी 22 वर्षीय शीबू पुत्र जाकिर खां बीते कुछ दिन पूर्व मुम्बई से अपने घर टैम्पो से आया था| जिसके बाद उसे दो दिन के लिए कोरनटाइन किया गया और उसके बाद घर भेज दिया गया| युवक की जाँच 7 मई को भेजी गयी| जिसमे उसकी शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है| कोरोना पॉजिटिव होनें की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया| युवक अपने घर में रह रहा था|
खबर मिलते ही एसडीएम अमित आसेरी पुलिस फ़ोर्स के साथ आ गये| उन्होंने फैजबाग़ से शमसाबाद जाने वाले मार्ग को हॉटस्पॉट बनाकर पूरा बाजार बंद करा दिया| जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि युवक दो दिन पूर्व ही मुम्बई से लौटा था| उसकी जाँच में कोरोना पॉजिटिव निकली है| उसे तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है| उन्होंने बताया की मोहल्ले को सील कर सेनेटाइज कराया जा रहा है|