दबंग गरीब की नकदी लूट उठा ले गये मासूम बच्ची

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

PULIS MANफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र में ग्राम कड़क्का मजरा बिछपुरिया निवासी रामनिवास की परचून की दुकान में लूटपाट कर दबंग उसकी मासूम पुत्री को उठा ले गये| पुलिस का कहना ही की उन्हें घटना की कोई जानकारी नही है| इस हालत में पुलिस के सूचना तन्त्र की तो पोल खुलती है साथ ही साथ पुलिस पर से जनता का विश्वास उठता जा रहा है|

रामनिवास की गाँव के ही निकट परचून का खोखा है| सोमबार को शाम उसकी पत्नी ममता और 9 वर्षीय पुत्री पूनम बैठी थी| तभी गाँव के ही दबंग साहू यादव ने अपने कुछ साथी बुलाये और रामदास की दुकान पर पंहुचे| और उसके खोखे से 5 हजार रुपये लूट के साथ माँ और बेटी के साथ मारपीट की और पूनम को उठा ले गये| तकरीबन तीन किलोमीटर दूर उसे छोड़ा|

घटना के सम्बन्ध में थाना पुलिस को तहरीर भी दी गयी है| लेकिन दबंगो के आगे पुलिस बेबस हो गयी|हालांकि पुलिस के दो सिपाही मौके पर भी गये थे| इसके बाद भी नवागन्तुक थानाध्यक्ष मोहित यादव का कहना है उन्हें घटना के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| जानकारी होने पर कार्यवाही की जायेगी|