चचेरे भाई को लोहे की सरिया से पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम महरूपुर रावी निवासी 21 वर्षीय दबंग सर्वेश पुत्र रामोतार की उसके ताऊ के लडके भोला पुत्र मानसिंह ने पीट-पीट कर हत्या कर दी| पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है|

सर्वेश दबंग किस्म का युवक था| दारू के नशे में वह अक्सर वह लोगो को गाली-गलौज करता रहता था| मंगलवार सुबह सर्वेश के ताऊ मानसिंह का दिमागी रूप से कमजोर पुत्र भोला घास लेकर आया और उसे घास दरवाजे पर रख दी| तभी घर के अन्दर से सर्वेश हाथ में सरिया लेकर निकला और भोला को गाली-गलौज देने लगा| सर्वेश ने भोला पर सरिया से हमला कर दिया| लेकिन भोला ने सर्वेश से सरिया छीन ली और सर्वेश के सर में पटक क्र मार दी| जिससे सर्वेश गम्भीर रूप से घायल हो गया|

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और सर्वेश को 108 एम्बुलेंश से सीएचसी में भर्ती कराया| लेकिन हालत गम्भीर होने से उसे लोहिया रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस में आरोपी भोला को हिरासत में ले लिया है| सर्वेश के विवाह के बाद उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गयी थी | उसके कोई संतान नही है|