बेसमय बाजार खुलने पर कस्बा इंचार्ज की लगी क्लास, पुलिस ने कई व्यापारियों को उठाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के द्वारा निर्धारित समय से पूर्व ही बाजार खुलने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होनें पर सीओ खफा हो गये| उन्होंने कस्बा इंचार्ज की क्लास लगा दी| जिसके बाद बाजार में फ्लेग मार्च कर बाजार बंद कराया| और दुकान खोले कई व्यापारियों को हिरासत में ले लिया|
सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह शनिवार को सुबह थाने आ गये| उन्होंने कस्बे की दुकान निर्धारित 10 बजे से पहले ही खुली देख नाराजगी व्यक्त की और कस्बा इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार को कड़ी फटकार लगा दी| उन्होंने कहा किसी भी कीमत पर सुबह 10 बजे से पहले बाजार नही खुलेगा|
इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह के साथ कस्बे में फ्लेग मार्च किया| जिसमे कई व्यापारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने ले आयी | सीओ नें सख्त हिदायत दी की यदि बेसमय दुकानें खुली तो कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|
सीओ नें बताया कि कोरोना से बचाव के लिए पूरी साबधानी चाहिए| इस लिए जो नियम जिला प्रशासन के है उनके अनुसार ही कार्यवाही होगी| यदि कानून तोड़ने का प्रयास किया गया तो कार्यवाही की जायेगी|