भीड़ ने थाने के बाहर शव रखकर लगाया जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)बीते चार दिन पूर्व बाइक से भिडंत में साइकिल सबार ग्रामीण जख्मी हो गया था| जिसकी बीते दिन उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गयी| परिजन जब थाने में मुकदमा लिखाने पंहुचे तो उन्हें पुलिस द्वारा पकड़ी गयी बाइक नही मिली| जिस पर उन्होंने आक्रोशित होकर हल्का इंचार्ज पर आरोप लगाकर शव थाने के निकट रख जाम लगा दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम भुडिया भेडा निवासी 50 वर्षीय ब्रजपाल पुत्र छोटेलाल का बीते 11 सितम्बर की रात साइकिल से जाते समय बाइक से टक्कर लग गयी थी| जिसके बाद उसे परिजन उपचार हेतु लखनऊ ले गये थे| जंहा उसकी बीते दिन उपचार के दौरान मौत हो गयी|
शुक्रवार को परिजन शव लेकर घर पंहुचे| परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन हल्का इंचार्ज अनुराग सिंह मौके से बाइक ले आये थे| उसके बाद उन्होंने पैसे लेकर बाइक छोड़ दी| परिजन बाइक ना मिलने से आक्रोशित हो गये| उन्होंने शव थाने के बाहर रखकर जाम लगा दिया| थानाध्यक्ष राजेपुर अंगद सिंह व प्रभारी निरीक्षक अमृतपुर रामप्रकाश मौके पर पंहुचे| बाद में सीओ अमृतपुर व एसडीएम रमेश यादव भी आ गये|पुलिस ने छोड़ी गयी बाइक को वापस थाने मंगा लिया| अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही का भरोसा दिये जाने के बाद ही परिजनों ने शव हटाया|पुलिस को बाइक सबार के खिलाफ तहरीर दी गयी| पता चला है कि बीजेपी के एक असरदार नेता के दबाब में पुलिस ने बाइक छोड़ दी थी| इसी लिये पुलिस कार्यवाही करने से बच रही थी| लेकिन ग्रामीणों के हंगामा करने पर कार्यवाही का भरोसा दिया गया|
सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|