लिंजीगंज में दो फाड़: व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित कई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लॉक डाउन के दौरान दुकान बंद करने और खोलने के लिए अपनी ढपली और अपना राग चलाने वाले अध्यक्ष के खिलाफ आखिर मोर्चा खुल ही गया| व्यापार मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गयी है| पुलिस अब पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नीगंज निवासी रिजवान अली पुत्र राजिक अली नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया गया है कि 26 अप्रैल को लगभग 11 बजे नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य नें खाद्यान और राशन की दुकानें खोलने के आदेश दिये थे| उनके आदेश पर रिजवान अपनी दुकान खोले बैठे थे| उसी समय लिंजीगंज-मन्नीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, बृजेश गुप्ता अन्य लोगों के साथ आये और गाली-गलौज करने लगे| जिसके बाद दुकान बंद करने को कहा जब जानकारी मांगी की किसके आदेश पर दुकानें बंद करा रहे हो तो कमलेश ने कहा की मै अध्यक्ष हूँ मै जो चाहूँगा वह करूंगा आप दुकान बंद करें|
इसके बाद धमकी दी यदि दुकान बंद ना मिली तो देख लेंगे| रिजवान के साथ कई व्यापारी भी कोतवाली समर्थन में पंहुचे|
जिलाधिकारी से भी मिल सकते है व्यापारी
जिस दिन पुलिस ने लिंजीगंज का गेट बंद कराया था उसी दिन व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने बाजार में बिना अनुमति के जुलूस निकाल कर माइक से दुकानें बंद करायी थी| जिससे सोशल डिस्टेंसिंग टूट गयी थी| भीड़ भी काफी हो गयी थी| लेकिन पुलिस मौन रही और कार्यवाही नही हो सकी| जिसके चलते कुछ व्यापारी जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने जल्द मुलाकात कर उन्हें कमलेश गुप्ता के कुछ फोटो और वीडियो उपलब्ध करायेंगे जिसमे वह अन्य व्यापारियों के साथ भीड़ के साथ माइक लेकर घूम रहे है|
घुमना चौकी इंचार्ज शिवशंकर तिवारी  नें बताया कि पुलिस जाँच कर रही है जाँच के बाद कार्यवाही होगी|