वायरल पत्र का सच: मथुरा में ही रोंका गया फर्रुखाबाद आ रहा कोरोना पॉजिटिव!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: हरियाणा से आ रहे तीन युवकों में एक कोरोना पॉजिटिव को मथुरा में उतार लिया गया| जबकि संदिग्ध उसके एक साथी को जिले में कोरनटाइन किया गया है| एक साथी की तलाश की जा रही है| लेकिन वायरल पत्र ने लोगों की बेचैनी जरुर बढ़ा दी|

अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ का एक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है| जिसमे कहा गया है कि हरियाणा राज्य से आने वाले 116 व्यक्तियों में से एक ग्राम गिलेंडा निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव जबकि उसके साथ आ रहे चिकनईया व रोहिला निवासी कोरोना संदिग्ध बताये गये है|
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह का कहना कि जिस को कोरोना पॉजिटिव बताया गया है उसे मथुरा में ही रोंका गया है|
अपर चिकित्साधिकारी डॉ० राजीव शाक्य ने बताया कि हरियाणा से आ रहे  मोहम्मदाबाद के रोहिला गाँव के संदिग्ध का पता नही चल पा रहा है|  चिकनईया के एक संदिग्ध को मिशन अस्पताल में कोरनटाइन कराया जा रहा है| जबकि कोरोना पॉजिटिव बताये जा रहे युवक को मथुरा में ही रोक लिया गया है| उसकी भी अभी पॉजिटिव होंने की पुष्टि नही हुई है| उसका मथुरा से नमूना जाँच के लिए भेजा गया है| अपने जनपद में कोई पॉजिटिव नही है|