नगर में सीएम ने जारी की चेतावनी, लॉक डाउन तोड़ा तो कार्यवाही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) सिटी मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को लिंजीगंज बाजार के साथ ही प्रमुख मार्गो पर खुद जाकर चेतावनी जारी की| जिसमे उन्होंने कहा कि यदि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही किया गया तो अब कार्यवाही की जायेगी|
शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय ने नगर भ्रमण कर चेतावनी जारी की| उन्होंने पहले लिंजीगंज में लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों और व्यापारियों से कहा कि वह अनावश्यक कानून हाथ में ना लें| उन्होंने चेतावनी दी की वे दुकानें नही खुलनी है जिनकी अनुमति नही है| यदि शिकायत आयी या खुली खुली पायी गयी तो कार्यवाही अमल में लायी जायेगी| बताते चले की लिंजीगंज बाजार में सुबह तड़के से 10 बजे तक बड़ी मात्रा में भीड़ होती है और सोशलडिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती है| पुलिस भी लॉक डाउन से आज तक केबल चेतावनी ही जारी कर रही है| शुक्रवार को सुबह भी रोज की तरह सोशल डिस्टेंसिंग की थोक के भाव धज्जियां उड़ाई गयीं|
अब देखना यह ही कि सिटी मजिस्ट्रेट के फरमान का कितना असर दिखाई पड़ता है|
इसके बाद उन्होंने नेहरु रोड, चौक, लोहाई रोड आदि जगह पर जाकर लोगों को घरों में ही रहने की चेतावनी दी|