फर्रुखाबाद में कोरोना के 244 मामलों में 189 निगेटिव, 55 की रिपोर्ट का इंतजार

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कोरोना के मरीजों के नमूने जाँच के लिए भेजने का सिलसिला जारी है| जिला प्रशासन एलर्ट मोड़ पर है| पूरी तैयारी के साथ ही साथ कोरोना से जंग जारी है|| अब तक कुल 244 के नमूने लिए गये और जिसमे से 189 निगेटिव आये है| वहीं 55 जाँच रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि जनपद में कोरोना के लिए लेबल प्रथम की व्यवस्था बरौन सीएचसी पर की गयी है| जंहा 30 बैड का सेंटर बनाया गया है| यदि कोई कोरोन पॉजिटिव आता है तो उसे यही रखा जायेगा| इससे पहले सैम्पल लेनें के बाद रिपोर्ट आने तक उसे मिशन अस्पताल में रखने की व्यवस्था की गयी है|
जनपद में तबलीगी जमात में गये लोग नही
उन्होंने बताया कि दिल्ली की तबलीगी जमात में शामिल होंने वाला एक भी शख्स नही है| लेकिन जमात के तीन किलोमीटर के दायरे में रह रहे कई लोग थे| जिनका सैम्पल कराया गया जो निगेटिव आया है|
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कोरोना से लड़ने के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है| स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है| इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि अब तक अब तक जनपद में 244 लोगों के संदिग्ध मिलने पर सैम्पल लिए गये| जिसमे से अभी तक 189 निगेटिव आये है| 55 लोगों के सैम्पल की रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा है|