जनपद में खनन व कार्यदायी संस्थाओं के साथ ही क्या खुलेगा पढ़े पूरी खबर

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लॉक डाउन के चलते जिले में बीते लगभग एक महीने से बंद चल रहा खनन और कार्यदायी संस्थाओं को शुरू करने की अनुमति जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने दे दी है| इसके साथ ही साथ उन्होंने परचून की दुकानों को अभी ना खोलने का फैसला लिया है| केबल पैकिंग के माध्यम से ही सामान होम डिलेवरी हो सकेगा|
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नें पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल मिश्रा और सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया के साथ पत्रकारों से बात की| उन्होंने बताया कि जिले की सभी सीएचसी खुलेंगी, धार्मिक आयोजन, करने की अनुमति नही दी गयी है| सिनेमा हाल,माल, होटल, रेस्टोरेंट, आदि नही खुलेंगे| कृषि से सम्बन्धित गतिविधियाँ जारी रहेंगी, मछली, पशु पालन, मुर्गी पालन जारी रहेगा| आंगनबाड़ी अब घर-घर जाकरपुष्टाहार देंगी| विद्यालय नही खुलेगें  आंन लाइन बीपढाई होगी| जनसेवा केंद्र खुलेंगे|
पालिका या नगर पंचायत की सीमा से एक किलोमीटर दूर के ढाबे खुलेंगे
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका या नगर पंचायत की सीमा से एक किलोमीटर दूर स्थित ढावे खोलने की अनुमति दी गयी है| उनमे भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जायेगा| नही तो कार्यवाही की जायेगी|
राशन की दुकानें अभी नही खुलेंगी
उन्होंने बताया कि केबल उन दुकानों को खोलनें की अनुमति है जिन्हें पैकिंग कर होम डिलेवरी करने का लाइसेंस मिला है| अन्य कोई राशन की दुकान नही खुलेंगी| यदि दुकान बिना अनुमति खुली मिली तो क़ानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|
7 छपाई कारखाने होंगे चालू
जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर बीते दिन निरीक्षण किया था| जिसमे से 7 कारखाने है जो सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से और अभिलेखों के लिहाज से दुरस्त है उन्हें चालू करने की अनुमति दी गयी है| जिसमे केबल 1/3 मजदूर ही काम करेंगे|
खनन और निर्माण कार्य भी हो गये शुरू
डीएम ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में अब खनन के साथ ही साथ कार्यदायी संस्थाओं का निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है| कार्यदायी संस्था का कोई भी मजदूर गैर जनपद का नही होगा| यदि को काम छोड़कर जाता है तो उसका पास जमा करा लें| गैर जनपद में जाने के लिए कार व वाइक का पास जारी किया जायेगा| ईंट भट्टों पर भी कार्य जारी रहेगा|
अर्रापहाडपुर सब्जी मंडी की समय सीमा की सामन्य 
डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से बताया कि सब्जी बिक्री का समय पूर्व की तरह ही कर दिया जायेगा| जिससे भीड़ ना हो सके| वह खुद मंडी की व्यवस्था देखेंगे| जिससे किसानों को समस्या ना हो|
अंतिम संस्कार में केबल 20 लोगों को जाने अनुमति
डीएम ने बताया कि शिकायत मिली है कि जनपद कन्नौज से शवों को लेकर आ जाते है| जिससे लॉक डाउन प्रभावित होता है| लिहाजा उन्होंने डीएम कन्नौज को पत्र लिखकर कहा है कि शव के साथ 20 से अधिक लोगों को ना आने दिया जाए| इसके साथ ही शव के साथ ट्रेक्टर पर बैठकर लोग नही आयेंगे| वह बाइकों या साइकिलों के माध्यम से आयेंगे| जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके|
दूसरे जनपद में फसल काटने की मिलेगी अनुमति
डीएम नें बताया कि यदि किसी की खेती दूसरे जनपद में है और वह फसल काटना चाहता है तो उसको बताना होगा की वह फसल काटने जा रहा है और कितने दिन के लिए जा रहा है| उसके बाद उसे उतने दिन का पास मिलेगा| उतने दिन के बाद ही वह घर लौट सकेगा| प्रतिदिन आने-जाने की अनुमति नही होगी|
बाइक पर एक और कार में दो लोगों ही चल सकेंगे
डीएम ने बताया कि परिवार के लोगों को छोड़ कर कोई बाहरी व्यक्ति एक साथ बैठकर नही चल सकेंगे| कार में केबल दो लोग बैठ सकेंगे|
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, एड़ीएम विवेक श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ० चन्द्र शेखर आदि रहे|